Press "Enter" to skip to content

बिहार के इस गांव में ब्राह्मण पुजारियों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक कथावाचक के साथ हुई अभद्रता के बाद अब बिहार के मोतिहारी जिले का एक गांव चर्चा का विषय बन गया है. यहां कथित तौर पर ग्रामीणों ने ब्राह्मण पुजारियों के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी है. जगह-जगह दीवारों और बिजली के खंभों पर ब्राह्मण विरोधी संदेश लिखे जा रहे हैं. इतना ही नहीं, कई ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर भी ऐसे बोर्ड लगा दिए हैं जिनमें साफ लिखा है, इस गांव में ब्राह्मण पुजारियों का प्रवेश व पूजा कराना मना है.

पूरा मामला आदापुर प्रखंड स्थित टिकुलिया गांव का बताया जा रहा है. इस विरोध की पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से जुड़ी है, जहां हाल ही में एक ओबीसी (यादव) कथावाचक के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया.

इस घटना से आहत टिकुलिया गांव के लोगों ने इसका विरोध अपने तरीके से करने का फैसला लिया. ग्रामीणों का कहना है कि उनका विरोध उन ब्राह्मणों से है, जो वेद-शास्त्रों का ज्ञान नहीं रखते, फिर भी खुद को पुजारी बताते हैं और पूजा-पाठ करवाते हैं. साथ ही ग्रामीण ऐसे पुजारियों के मांस और शराब सेवन को भी गलत ठहरा रहे हैं.

गांव के लोगों का यह भी कहना है कि वे किसी जाति विशेष का विरोध नहीं कर रहे हैं. बल्कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति का सम्मान करते हैं, जो वास्तव में वेदों का ज्ञाता हो, फिर चाहे वह किसी भी जाति का क्यों न हो. लेकिन वे ऐसे ब्राह्मण पुजारियों से पूजा-पाठ नहीं करवाना चाहते, जो वेद ज्ञान से अज्ञान हैं और धर्म के नाम पर आडंबर कर रहे हैं.


गांव में ब्राह्मण पुजारियों के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद अब कोई भी ब्राह्मण इस गांव में पूजा-पाठ कराने नहीं आ रहा है. टिकुलिया गांव की आबादी में ओबीसी और ईबीसी समुदाय के लोग बहुसंख्यक हैं. गांव में ब्राह्मण परिवार नहीं रहते, लेकिन आसपास के गांवों में इनकी संख्या है. ग्रामीणों का कहना है कि यह कदम जातिवादी नहीं है, बल्कि यह उस धार्मिक आचरण के विरोध में है, जिसमें ज्ञान के बिना पूजा-पाठ कर पेशा बनाया गया है. इटावा की घटना ने उन्हें जागरूक किया है और वे अब सिर्फ ज्ञान के आधार पर ही धर्माचार्यों को स्वीकार करना चाहते हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *