Press "Enter" to skip to content

स्कूल बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, कई बच्चे घायल, हड़कंप

बिहार के गोपालगंज जिले में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. बच्चों को स्कूल ले जा रही बस को एक हाई स्पीड ट्रक ने टक्कर मार दी. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.

हादसे में कई बच्चे घायल भी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. इस दौरान काफी देर के लिए आवागमन ठप्प भी हो गया. यह घटना गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के कोहवा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 27 की है.

पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, सुबह-सुबह निर्मला कैथोलिक स्कूल की बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी. तभी सामने से आ रही एक हाई स्पीड ट्रक ने मोड़ के पास बस को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें कई बच्चे घायल हो गए.

खबर की माने तो, हादसे में 12 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं. जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, कुछ बच्चों के पेरेंट्स उन्हें अपने साथ निजी इलाज के लिए ले गए.

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. नगर थाना की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने की पूरी कोशिश की. पुलिस की ओर से स्कूल बस और ट्रक को जब्त कर लिया गया है. दोनों की स्थिति और कागजातों की जांच की जा रही है.

वहीं, घटना के कारण काफी देर के लिए अफरा-तफरी मची रही और आवागमन ठप हो गया. पुलिस की ओर से उसे सामान्य किया गया. पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *