पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार पहुंचे. अपने तय कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री सीवान सिवान के पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव पहुंचे हैं. सीएम नीतीश कुमार के साथ ओपन गाड़ी में सवार होकर पीएम मोदी समर्थकों के बीच से गुजरे. हाथ हिलाकर उन्होंने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया. दोनों डिप्टी सीएम भी इस दौरान ओपन गाड़ी में मौजूद रहे.

सीवान से प्रधानमंत्री बिहार को 5736 करोड़ लागत वाली योजनाओं की सौगात देंगे. पटना के पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर पीएम रवाना करेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिहार के 53,666 लाभुकों के बैंक खातों में योजना की राशि भी भेजी जाएगी.



पीएम मोदी का पिछले 9 महीने में ये छठा बिहार दौरा है. पीएम मोदी शुक्रवार को तय कार्यक्रम के तहत पहले यूपी के कुशीनगर आए. जहां से एमआइ-17 हेलीकॉप्टर प्रधानमंत्री को लेकर जसौली में बने हेलीपैड पर उतरा. यहां से सड़क मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पर गए. पीएम मोदी करीब सवा घंटे तक मंच पर रहेंगे. यहां से बिहार की 22 विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन पीएम करेंगे.



पीएम मोदी जसौली में आयोजित जनसभा को संबोधित भी करने वाले हैं. कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद हैं.


























Be First to Comment