Press "Enter" to skip to content

बापूधाम मोतिहारी से शिवहर तक की यात्रा होगी आसान

बिहार में रेल यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े, इसे लेकर कई काम रेलवे की ओर से किए जा रहे हैं. इस बीच बिहारवासियों के लिए बड़ी खबर आ गई है. अब बापूधाम मोतिहारी से शिवहर तक की यात्रा आसान होने वाली है.

खबर की माने तो, सीधी रेल सेवा की शुरूआत होने वाली है, जिसे लेकर जल्द ही रूट सर्वे का काम भी शुरू होगा. बता दें कि. शिवहर तक ही नहीं बल्कि यहां से ट्रेन यात्री सीतामढ़ी भी जा सकेंगे. रूट सर्वे का काम भी इसी महीने शुरू हो सकता है.

जानकारी के मुताबिक, करीब 51 किलोमीटर लंबे इस रूट पर सर्वे के काम में 72.15 लाख रुपये खर्च आने की बात कहीं जा रही है. रूट सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने रुपये आवंटित कर दिए हैं. सर्वे करने वाली कंपनी ने पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में अपना बेस बना भी लिया है.

इधर, रूट सर्वे का काम पूरा होने के बाद डीपीआर तैयार होगा. जिसे मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा. रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी और टेंडर होते ही निर्माण कार्य को हरी झंडी मिल जाएगी.

बापूधाम मोतिहारी से शिवहर जाना होगा आसान
बता दें कि, बापूधाम मोतिहारी से शिवहर रेल लाइन के रूट में पड़ने वाले ढाका, चिरैया, पताही आदि इलाकों के लोगों को भी बड़ा फायदा होने वाला है. सर्वे में भूमि अधिग्रहण, डिजाइन, रेलवे स्टेशन, हॉल्ट, अंडरपास, आरओबी, बड़े पुल, बिजलीकरण आदि को लेकर मुख्य रूप से रिपोर्ट तैयार की जाएगी.‌

इसमें बूढ़ी गंडक नदी पर एक बड़ा रेल पुल भी इस प्रोजेक्ट का खास हिस्सा होगा. इस रूट पर रेलमार्ग बनने से पूर्वी चंपारण और शिवहर दोनों जिलों के कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *