Press "Enter" to skip to content

हाय रे मोहब्बत! शादी के बाद इंतजार करता रहा दुल्हा और दुल्हन तीन बच्चों के बाप संग दुल्हन हो गई फरार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 जून की रात शादी के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि दुल्हन का प्रेमी शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

जानकारी के मुताबिक, दूल्हा बृजेश कुमार ने सभी रीति-रिवाजों के साथ शादी की रस्में पूरी कीं। सुबह विदाई के बाद वह दुल्हन को कार से अपने ससुराल ले जा रहा था।

रास्ते में दुल्हन का प्रेमी बाइक से पहुंचा और दूल्हे से कहा कि दुल्हन की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उसने दुल्हन को मां से मिलवाने का बहाना बनाकर बाइक पर बिठाया और फरार हो गया। दूल्हे ने भरोसा कर दुल्हन को जाने दिया और उसका इंतजार करता रहा।

कई घंटे बीतने के बाद भी दुल्हन नहीं लौटी, तो दूल्हा ससुराल पहुंचा। वहां उसे पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। दूल्हे का कहना है कि दुल्हन अपने साथ करीब दो लाख रुपये के गहने भी ले गई।

दुल्हन के पिता ने प्रेमी के खिलाफ बिरनो थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ बिरनो ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *