Press "Enter" to skip to content

2000 ट्रकों के बराबर फेंका जा रहा महासागर, नदी और झीलों में

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीके तरुण ने इस वर्ष की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन के बारे में बताया. कहा कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार हर दिन दुनिया के महासागरों, नदियों और झीलों में 2000 ट्रकों के बराबर प्लास्टिक फेंका जाता है. इससे हमारा संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र बुरी तरह से प्रभावित होता है.

हम खाद्य एवं पेय पदार्थों के साथ-साथ कई बार प्लास्टिक के सूक्ष्म कणों को भी अपने शरीर में प्रवेश करने का अवसर दे देते हैं. हमें अपने वर्तमान एवं भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक को ”ना” कहना ही होगा. सविता ने मेडिटेशन के द्वारा प्रकृति के पांचों तत्वों को पवित्रता और शांति के प्रकम्पन्न फैलाने की विधि सिखायी एवं अभ्यास कराया.

उद्योगपति उमाशंकर गुप्ता, व्यवसायी सतीश चांदना ने आज के दिन पौधा रोपण का महत्व बताते हुए सभी को पौधे वितरित किये. कृष्ण ने कार्यक्रम का संचालन किया.

इस अवसर पर सभी से संकल्प कराया गया कि हम आज के दिन एक पौधा लगाकर उसका संवर्धन करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश माटा, गोपाल कृष्ण दुआ, ओम प्रकाश, राजकुमार, वरुण, राकेश, विजय, उमाशंकर,संजीव आदि उपस्थित थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *