Press "Enter" to skip to content

यहां नल जल का नहीं मिल पा रहा उचित लाभ

बलिया प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष आनंदी महतो ने की. जबकि संचालन बीडीओ सन्नी कुमार ने किया.

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा विगत आठ अप्रैल को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति गठन के बाद हुई. इस पहली बैठक में बीस सूत्री सदस्य जयंत गुप्ता ने प्रखंड क्षेत्र में नल जल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं लोगों को नल जल का उचित लाभ नहीं मिल पाने की बात कही.

पीएचइडी के कनीय अभियंता ने बताया कि ऐसे संवेदक को चिन्हित कर नोटिस किया जायेगा. बीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच कमेटी गठित कर जल्द कराया जायेगा.

ताजपुर पंचायत के मुखिया सह बीस सूत्री सदस्य शिवनंदन कुमार उर्फ शिवदानी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक रात्रि ड्यूटी के समय कमरे में सोये रहते हैं. रात्रि में पहुंचने वाले इमरजेंसी मरीज को चिकित्सक की खोज में भटकते रहना पड़ता है. जो चिंता का विषय है.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने कहा कि चिकित्सक मौजूद रहते हैं. इमरजेंसी मरीजों का इलाज भी किया जाता है. उप प्रमुख सह बीस सूत्री सदस्य सच्चिदानंद पासवान ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाती थी. लेकिन यह बैठक विगत एक वर्ष से एक बार भी नहीं हुआ है जो चिंता का विषय है.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के द्वारा नियम में बार-बार बदलाव की किये जाने के कारण बैठक नियमित नहीं हो पा रही है. विगत दिनों नये नियम आये हैं जिसका अध्ययन कर शीघ्र ही बैठक कराया जायेगा.

बीस सूत्री के उपाध्यक्ष कुंदन रस्तोगी ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित हो रहे निजी विद्यालयों पर सवाल खड़ा करते हए कहा कि सभी निजी विद्यालयों में 25 फ़ीसदी एससी-एसटी के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिया जाना है. लेकिन निजी विद्यालयों के द्वारा दोहरा फायदा का लाभ लिया जा रहा है. उन्होंने बीइओ से निजी विद्यालयों में नामांकित बच्चों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की है.

बीइओ सुरेंद्र कुमार पांडे ने जल्द ही सूची उपलब्ध करा दिये जाने की बात कही है. जदयू जिला महासचिव सह बीस सूत्री सदस्य मृत्युंजय कुमार ने कहा कि कस्बा ढाला से लेकर पोठिया तक सरकार की गैर मजरूआ आम जमीन का पर्चा गलत ढंग से काट दिया गया है. जिसकी जांच कर रद्द करने की मांग की है. जिस पर सीओ रवि कुमार ने कहा कि इसकी जांच कराई जायेगी. साथ ही नियम अनुकूल नहीं होने पर पर्चा रद्द करने की अनुशंसा जिलाधिकारी से की जायेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *