Press "Enter" to skip to content

यहां मगही कला की झलक दिखेगी महोत्सव में

बिहार की राजधानी पटना में आगामी 5 अप्रैल को मगही भाषा, साहित्य-संस्कृति-सिनेमा, लोक कला, लोक गायन, इतिहास-पुरातत्व का एक दिवसीय उत्सव आयोजित होने जा रहा है। यह महोत्सव पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में आयोजित किया जाएगा, जो सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक चलेगा।

मगही महोत्सव में विमर्श और परिचर्चा का आयोजन होगा। मगही भाषा और साहित्य पर गहन चर्चा होगी।  युवा संवाद का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें नई पीढ़ी को मगही संस्कृति से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

लोक गायन और मगही कवि सम्मेलन के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अभिभाषण और लोकनृत्य जैसे कार्यक्रम इस महोत्सव को और भी रंगीन बनाएंगे।

मगध क्षेत्र की मूर्तिकला, चित्रकला, पटना कलम, टिकुली पेंटिंग और बावनबूटी का लाइव डेमो भी होगा।

इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य मगही लोक भाषा, साहित्य, संस्कृति और संगीत में विमर्श को बढ़ावा देना है। आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रमों के जरिए मगही की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

Share This Article
More from BHABUAMore posts in BHABUA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *