Press "Enter" to skip to content

चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़, आयोग की गाइडलाइन का हो पालन

गया जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने की तैयारी जिला प्रशासन स्तर पर निरंतर जारी है.

इसी क्रम में पुलिस प्रेक्षक और बाराचट्टी, गुरुआ, शेरघाटी, गया टाउन, बोधगया, इमामगंज विधानसभा के नामित प्रेक्षकों के साथ डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने गया कॉलेज में बनाये जाने वलो गुरुआ विधानसभा, गया टाउन, टिकारी, बेला, अतरी, एवं वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया.

इसके बाद बाजार समिति में बनाये जाने वाले शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी व बोधगया विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. इसके पश्चात गया कॉलेज में ही स्थापित वजीरगंज, बेला, गया टाउन विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर व मगध विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित बोधगया विधानसभा व बाराचट्टी विधानसभा के लिए इवीएम डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया.

इस दौरान प्रेक्षकों ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है. इससे जुड़े प्रत्येक कार्य और व्यवस्था में निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन छोटे से बड़े सभी अधिकारी व कर्मियों को करना है.

उन्होंने कहा कि ब्रजगृह, मतगणना केंद्र एवं डिस्पैच सेंटर चुनावी प्रक्रिया के संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है. अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *