बरौनी कटिहार रेलखंड पर उमेश नगर और साहेबपुरकमाल रेलवे स्टेशन के बीच रहुआ गांव के निकट बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से दो परिवार के चार लोगों की मौत हो गई.

मृतक की पहचान रहुआ गांव निवासी धर्मदेव महतो (45), धर्मदेव महतो की नातिन लाडो कुमारी (10), रीता देवी और उनकी बेटी रोशनी कुमारी (15) के रूप में हुई है.



ग्रामीणों के अनुसार सभी लोग रघुनाथपुर गांव में काली पूजा के अवसर पर आयोजित मेला देखकर बुधवार की रात अपने घर रहुआ गांव लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ.



घटना बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना इलाके की है. जानकारी के अनुसार, सभी बुधवार की रात रघुनाथपुर से काली मेला देखकर घर लौट रहे थे.


रहुआ गांव के पास रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ पानी भरा होने की वजह से वे पटरी के किनारे-किनारे होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान बरौनी से खगड़िया की ओर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में सभी की मौके पर ही मौत हो गई.
























Be First to Comment