गोपालगंज. विधानसभा चुनाव में नामांकन के पांचवें दिन सदर, बरौली व हथुआ विधानसभा क्षेत्र से कुल नौ लोगों ने नामांकन दाखिल किया. जिले के बैकुंठपुर, कुचायकोट, भाेरे विधानसभा क्षेत्रों से एक भी नामांकन दाखिल नहीं हो सका है.

सदर विधानसभा क्षेत्र से जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ शशि शेखर सिन्हा ने जन सुराज से अपना नामांकन अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार के समक्ष दाखिल किया. वहीं एआइएमआइएम से अनस सलाम ने पर्चा दाखिल किया. वह सदर विधानसभा सीट से एआइएमआइएम के प्रत्याशी है.



जबकि बरौली विधानसभा क्षेत्र से पर्यटन विभाग के पूर्व मंत्री राम प्रवेश राय ने भाजपा से टिकट कटने के कारण निर्दलीय नामांकन डीडीसी कुमार निशांत विवेक के समक्ष दाखिल किया जबकि निर्दलीय के रूप में कृष्णा साह और इरशाद अली ने पर्चे भरे.



वहीं बैकुंठपुर से पीपुल पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिव पार्टी के उम्मीदवार कन्हैया राम ने अपना पर्चा दाखिल किया. अपने-अपने समर्थकों के साथ उम्मीदवारों के आने से शहर का माहौल गहमागहमी वाला बना रहा. अब नामांकन में महज एक दिन की मोहलत है. अंतिम दिन कुचायकोट विधानसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन करने के आसार हैं. अब तक कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से एक भी नामांकन दाखिल नहीं हो सका है.


यहां जदयू से अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, बसपा से बलिराम सिंह, जनसुराज से रिटायर्ड आइएएस विजय चौबे, जनशक्ति जनता दल से विपिन तिवारी भी नामांकन करेंगे. तो सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार सुबास सिंह, टिकट कटने के बाद विधायक कुसुम देवी व उनके पुत्र अनिकेत सिंह भी अब नामांकन दाखिल करेंगे. कांग्रेस से ओमप्रकाश गर्ग का भी नामांकन होना है.



















Be First to Comment