बिहार के लिए कई रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी, जिसमें से गया-कोडरमा रेल लाइन अब ट्रेनों के परिचालन के लिए तैयार है. दरअसल, रेलवे लाइन के दोनों लाइन सेक्शनों पर स्लीपर और स्लैब को बदला गया. इसके साथ ही पटरियों को मजबूत किया गया.

160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कवच हाइस्पीड ट्रायल किया गया, जिसके बाद सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन जल्द ही किया जा सकेगा. ट्रायल होने के बाद अब कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस रेल लाइन पर सुपरफास्ट ट्रेनें जैसे कि वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस के अलावा अन्य का परिचालन आसानी से किया जा सकेगा.



करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकेंगी. ट्रायल के दौरान इंजीनियर की तरफ से ट्रैक स्टेबिलिटी, सिग्नल रिस्पॉन्स, कंपन्न और ब्रेकिंग सिस्टम को अच्छे से जांच किया गया.



जानकारी के मुताबिक, सभी तरह के जांच के बाद अब सुपरफास्ट ट्रेनें इस पर दौड़ सकतीं हैं. सिग्नलिंग सिस्टम, ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर और ट्रैक एलाइमेंट को नये तरीके से अपडेट कर दिया गया है. इसके साथ ही इस रेल लाइन में पड़ने वाले स्टेशनों पर भी जरूरी सुधार कर लिये गए हैं. यह रेल लाइन लोगों के लिए बेहद खास मानी जा रही है.




























Be First to Comment