Press "Enter" to skip to content

नवादा–पावापुरी नई रेललाइन को केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति

भाजपा नेता व नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर नवादा के लिए बड़ी सौगात मिली है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से लगभग 25 किलोमीटर लंबी नवादा–पावापुरी नयी रेललाइन के निर्माण को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है.

सांसद ने कहा कि यह अबतक रेलवे में नवादा के लिए सबसे महत्वपूर्ण विकास कार्य है. यह बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो अब जाकर पूरी हुई है. सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि यह परियोजना न्यू रेल लाइन वर्क्स अक्रॉस इंडियन रेलवे- 2024-25 के अंतर्गत चलायी जायेगी. परियोजना की कुल अनुमानित लागत 492.15 करोड़ बनायी गयी है.

सांसद ने कहा कि यह परियोजना नवादा को सीधे पटना और दिल्ली मेन लाइन से जोड़ने की दिशा में पहला चरण है. इससे न केवल स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन को भी नयी गति मिलेगी.

यह परियोजना नवादा सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी. सांसद विवेक ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए नवादा लोकसभा वासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *