मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र की सनौत पंचायत के दुधैला गांव के बधार में मोटर पंप हाउस से लगभग 70 वर्षीय वृद्ध किसान का शव बरामद किया गया है. उसके बेटे ने आरोप लगाया कि मेरे पिता प्रह्लाद महतो का गोतिया से झगड़ा जमीन को लेकर हुआ था. इसको लेकर देर रात अपराधियों ने हत्या कर दी है.

शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में दिया है. इधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि गोतिया की जमीन हड़पने के ख्याल से किसान प्रह्लाद महतो की उसके बेटे ने ही हत्या कर दी है और साजिश के तहत पड़ोसी के लोगों को फंसाने का काम किया है.



थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है. इस मामले की निष्पक्ष जांच की जायेगी. जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि हत्या की वैज्ञानिक जांच की जा रही है. घटनास्थल से एफएसएल टीम ने सबूत एकत्रित किया है. उसे फॉरेंसिक लैब में भेजा जायेगा.



शनिवार को जमीन को लेकर हुई थी मारपीट
जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद महतो के साथ गोतिया पप्पू प्रसाद व मुन्ना प्रसाद के साथ मात्र 10 धूर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ गांव में कुछ दिन पहले ही बैठक कर इस मामले को सुलह कराने का प्रयास किया गया था.


लेकिन, प्रह्लाद के बेटे सुबोध कुमार व विनय कुमार पंचायती का फैसला मानने से इंकार कर दिये थे. इस दौरान खेत में लहलहाती फसल को परिवार वालों ने उखाड़ दी और मामला मारपीट तक आ पहुंयी.

























Be First to Comment