बिहार राज्य के बक्सर जिले में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 50 लाख रुपये से अधिक की शराब बरामद की है।

शराब को बेहद चालाकी से लकड़ी के फर्नीचर के अंदर छिपाकर ले जाया जा रहा था। जांच में कुल 202 पेटी शराब (1788 लीटर, विभिन्न ब्रांड) जब्त की गई।



कंटेनर चंडीगढ़ से चला था, लेकिन इसे कहाँ पहुँचाना था, ड्राइवर साफ नहीं बता सका। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण प्रशासन और सतर्क हो गया है।


उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि इस कार्रवाई से शराब माफिया के मंसूबों पर बड़ा प्रहार हुआ है।


































Be First to Comment