बिहार चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए भागलपुर में पुलिस ने रोको-टोको और वाहन जांच अभियान को तेज़ कर दिया है. रोको-टोको अभियान के तहत पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ कर रही है ताकि उनकी पहचान की जा सके और किसी भी गलत गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके.

वहीं, गाड़ी जांच अभियान के तहत सड़क पर चल रहे वाहनों की लगातार जांच की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके. एसएसपी हृदय कांत ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वाहन जांच के लिए रोजाना अलग-अलग जगह और समय तय किया जाए. इससे अपराधियों को सतर्क रहने का मौका नहीं मिलेगा और पुलिस का नियंत्रण प्रभावी रहेगा.



बिहार में होने वाले चुनाव को देखते हुए यह अभियान और भी महत्वपूर्ण हो गया है. चुनाव के दौरान अवैध नगदी का लेन-देन, झगड़े, फर्जी गतिविधियों और अन्य अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से पूरी हो सके.























Be First to Comment