आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने गया रेलवे स्टेशन स्थित दो नंबर प्लेटफॉर्म पर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार युवक की पहचान यूपी के चौरा थाना क्षेत्र के रहनेवाले अजय राजभर व चंद्रभान ढीवर के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी.



उन्होंने बताया कि संदिग्धों के खिलाफ रेलवे स्टेशनों पर अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान दो युवकों को तेजी से भागते हुए देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया.



गिरफ्तार युवक के पास से 106 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई है. गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.































Be First to Comment