Press "Enter" to skip to content

बिहार सरकार ने 883 करोड़ की योजना को दी मंजूरी

बिहार सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सीतामढ़ी जिले के पवित्र स्थल पुनौराधाम को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने की योजना को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 24 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण पुनौराधाम के सर्वांगीण विकास की यह महायोजना रही.

सरकार इस परियोजना पर लगभग 883 करोड़ रुपये खर्च करेगी. प्रस्ताव के अनुसार, यह राशि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, योजनाओं और विशेष निधियों से जुटाई जाएगी.

परियोजना का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित करना और मिथिला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करना है.

पुनौराधाम को माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है. धार्मिक मान्यता और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए यहां भव्य मंदिर, तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, यात्री निवास, इंटरप्रिटेशन सेंटर, धार्मिक पथ, पार्किंग जोन, सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे. साथ ही, क्षेत्र के समुचित रखरखाव और संचालन के लिए एक विशेष प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *