Press "Enter" to skip to content

नई उड़ान से हवाई सफर होगा आसान

उत्तर बिहार और मिथिला क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अब मुंबई की यात्रा के लिए घंटों की ट्रेन या बस की थकान नहीं झेलनी होगी. एक जुलाई 2025 से दरभंगा और मुंबई के बीच अकासा एयरलाइंस की सीधी उड़ान शुरू हो रही है. इस रूट पर पहले से चल रही इंडिगो और स्पाइसजेट के बीच अब प्रतिस्पर्धा और तेज होगी. इससे यात्रियों को किराए में भी राहत मिलने की उम्मीद है.

अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1529 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 10:55 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. इसके बाद दरभंगा से दोपहर 2:10 बजे उड़ान भरकर शाम 4:45 बजे मुंबई पहुंचेगी. यह सेवा रोजाना उपलब्ध रहेगी. पहले दिन की उड़ान के लिए टिकट की कीमत 21 हजार रुपये से ज्यादा दर्ज की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में किराया सामान्य होने की संभावना है.

दरभंगा एयरपोर्ट से केवल मिथिलांचल ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों- मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, सहरसा के हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा. नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों को भी यह नई उड़ान राहत देगा. 4 अप्रैल 2025 को अकासा एयरलाइंस ने दरभंगा- दिल्ली के बीच अपनी पहली उड़ान शुरू की थी.

अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से दरभंगा की हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर हो रही है. फिलहाल दरभंगा से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट, अकासा और इंडिगो की कुल पांच जोड़ी उड़ानें चल रही हैं. मुंबई के लिए इंडिगो और स्पाइसजेट की दो-दो जोड़ी उड़ानें हैं. अब अकासा की एंट्री के साथ यह संख्या और बढ़ेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *