बिहार कैडर की तेज-तर्रार और चर्चित पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा, जिन्होंने अपनी कार्यशैली से अपराधियों के मन में खौफ पैदा कर दिया था, एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं।

अगस्त 2024 में अपने अचानक दिए गए इस्तीफे से सबको हैरान करने वाली काम्या ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक टेड-टॉक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्दी छोड़ना उनके लिए कोई ‘हार’ नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत और बदलाव की ओर बढ़ता हुआ कदम था।


काम्या मिश्रा ने अपने पुलिस करियर को “जादुई यथार्थवाद” करार दिया। उन्होंने बताया कि ओडिशा के एक छोटे से कस्बे से निकलकर 23 साल की उम्र में देश की सबसे कठिन परीक्षा पास करना और फिर बिहार जैसे राज्य में चुनौतीपूर्ण पोस्टिंग संभालना, किसी फिल्मी कहानी जैसा था।


शुरुआत: वैशाली के लालगंज में बतौर SHO कमान संभाली।
पहचान: पटना में ASP सदर और सचिवालय SP के रूप में अपनी कड़क छवि बनाई।
नेतृत्व: दरभंगा रूरल SP के तौर पर बड़े ऑपरेशन्स को लीड किया।































Be First to Comment