Press "Enter" to skip to content

प्रवेश पर प्रतिबंध लगने के बाद भी चौक पर खड़े हो रहे ऑटो

अनुमंडल पदाधिकारी पीरो द्वारा शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निबटने के लिए यहां अलग-अलग स्थानों से यात्रियों को लानेवाले ऑटो, इ-रिक्सा व दूसरे छोटे वाहनों का पार्किंग स्थान निर्धारित करते हुए शहर में ऐसे वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया है.

बावजूद इसके लोहिया चौक, अनुमंडल का पुराना गेट, सब्जी मंडी सहित शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ऑटो व इ-रिक्सा की पार्किंग देखी जा रही है. खासकर लोहिया चौक पर ऑटो और इ-रिक्सा चालक अवैध पार्किंग कर यात्रियों का इंतजार करते देखे जा रहे हैं.

वहीं, आरा के लिए खुलने वाले छोटे वाहन अभी भी लोहिया चौक पर घंटों खड़े होकर यात्रियों को बैठा रहे हैं. दुर्गा पूजा में जगह-जगह बने पंडाल व भीड़ को देखते हुए एसडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने शहर में छोटे यात्री वाहनों की पार्किंग को प्रतिबंधित कर दिया.

थानाध्यक्ष व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश जारी किया लेकिन एसडीओ के आदेश के बावजूद ऑटो-रिक्सा चालक मनमाने ढंग से जहां-तहां वाहनों की पार्किंग कर रहे हैं.

Share This Article
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP VIDEOSMore posts in TOP VIDEOS »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *