Press "Enter" to skip to content

माया सरोवर के पास अत्याधुनिक शौचालय का शुरू, लॉकर की व्यवस्था भी उपलब्ध

बोधगया की अंतरराष्ट्रीय महत्ता को ध्यान में रखते हुए  माया सरोवर के पास बैंक ऑफ इंडिया के सामने अत्याधुनिक सुविधा से युक्त शौचालय सह स्नानघर का उद्घाटन किया गया. शौचालय का निर्माण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सीएसआर गतिविधि के तहत किया गया है व नगर पर्षद की जमीन पर सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन द्वारा इसका निर्माण किया गया है.

उद्घाटन करते हुए एयरपोर्ट डायरेक्टर बंगजीत साहा ने कहा कि बोधगया आने वाले देशी-विदेशी श्रद्धालुओं व पर्यटकों का ध्यान रखते हुए अत्याधुनिक रूप से महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय व स्नानघर बनाया गया है.

बच्चों को दूध पिलाने के लिए अलग कमरा के साथ ही शौचालय को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है. 29 सीटर शौचालय में लॉकर की भी व्यवस्था है और महिलाओं के लिए नैपकिन वेंडर व शुद्ध वाटर कूलर के साथ जूते पॉलिश करने वाली मशीन भी लगायी गयी है. इसके लिए मामूली शुल्क तय की गयी है ताकि शौचालय का मेंटेनेंस किया जाता रहे.

इस अवसर पर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि बोधगया स्थित पूर्व से रहे शौचालयों का निरीक्षण किया गया है व उनकी देख-रेख व साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने बताया कि बोधगया की सड़कों के किनारे यूरिनल का भी निर्माण किया जायेगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *