Press "Enter" to skip to content

नइहर से सनेस में आया खीर-पूड़ी तो सबसे खूब गटका, फिर करने लगे उल्टी

मुशहरी प्रखंड की मनिका विशुनपुर चांद पंचायत के वार्ड तीन में फूड प्वाइजनिंग (कै-दस्त व उलटी) से एक गर्भवती की मौत हो गयी. वहीं सात लोग बीमार हो गये़ इसके बाद गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया़ आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना की सूचना मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ विजय शर्मा ने पीएचसी प्रभारी डॉ प्रीति को दी, जिसके बाद डॉ मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम एम्बुलेंस सहित गांव भेजा गयां. वहां गंभीर रूप से बीमार सात लोगों को एंबुलेंस से पीएचसी लाया गया.

डॉ सोनाली पांडेय एवं डॉ रेहान मुस्लिम ने सभी का इलाज किया. देर शाम से अस्पताल में भर्ती सभी बीमार लोगों की स्थिति में सुधार के बाद एंबुलेंस से घर भेज दिया गया. बताया गया कि वीणा देवी अपने ससुराल मणिका विशुनपुर चांद में थी. वह आठ माह की गर्भवती थी. अन्य बीमार लोगों में नरेश कुमार (ढाई वर्ष), अमित कुमार (2), संध्या कुमारी (3), दीपा देवी (30), चांदनी कुमारी (17) एवं दानिश कुमार (2) शामिल हैं.

ग्रामीण पकौड़ी मांझी, उपेंद्र मांझी, गणेश मांझी ने बताया कि वीणा देवी के मायके चोरनिया से संदेश में खीर-पूड़ी व सब्जी शनिवार की शाम आयी थी. जिन लोगों ने खीर-पूड़ी व सब्जी खायी, सभी को कुछ देर बाद कै-दस्त, उलटी एवं गैस की शिकायत होने लगी. वीणा देवी की तबीयत खराब होने पर पीएचसी में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया था. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *