Press "Enter" to skip to content

हरियाणा में हुई दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना से गांव में पसरा मातम

फुलवरिया श्रीपुर थाना क्षेत्र के दीवान परसा गांव में उस समय मातमी सन्नाटा पसर गया, जब गांव के 30 वर्षीय युवक राजू मिश्रा उर्फ संदीप मिश्रा की हरियाणा में सड़क दुर्घटना में मौत की खबर पहुंची. मृतक नंदकिशोर मिश्रा का पुत्र था. अपने रूम से कंपनी में नाइट ड्यूटी के लिए रवाना होने के दौरान एक हादसे में युवक की जान चली गयी.

परिजनों ने बताया कि राजू मिश्रा रूम से कुछ ही दूरी पर एनएच पर पहुंचे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

पिता नंदकिशोर मिश्रा, माता उषा देवी और पत्नी पूर्णिमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. तीन वर्षीय मासूम पुत्र दुर्गेश कुमार को देख परिजनों का दुख और गहरा हो गया. परिवार के लोगों ने बताया कि राजू मिश्रा घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. उनके जाने से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही हथुआ विधायक राजेश सिंह कुशवाहा दीवान परसा गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की. उधर, राजू मिश्रा की मौत की सूचना से पूरे गांव को गहरे शोक में डूबो दिया है. लोग उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं और परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बंधा रहे हैं.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HARYANAMore posts in HARYANA »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *