Press "Enter" to skip to content

बिहार पहुंची अमेरिका की कैटफिश, अनोखी डिजाइन देखकर लोग दंग

बिहार के कटिहार जिले में कोलासी नदी में एक अनोखी मछली ने मछुआरों का ध्यान खींचा है. यह मछली आमतौर पर अमेरिका की अमेज़न नदी में पाई जाती है. मछुआरे ने बताया इतने साल के करियर में उन्होंने ऐसी मछली कभी नहीं देखी.

बीते दिनों जब उन्होंने नदी में जाल डाला, तो अचानक यह अजीब मछली हाथ लगी. मछली के बारे में ज्यादा जानकारी न होने पर उन्होंने इसकी तस्वीरें लोगों को भेजीं. तस्वीरों के माध्यम से पता चला कि इस मछली का नाम ‘सकरमाउथ कैटफिश’ है. इसकी अनोखी बनावट और चार आंखों जैसी डिजाइन ने मछुआरों को हैरान कर दिया है.

यह मछली अपनी अनोखी बनावट की वजह से अन्य मछलियों से अलग दिखाई देती है. इसका शरीर काफी कठोर और कांटेदार होता है, जिससे पकड़ना आसान नहीं है. स्वाद के मामले में भी यह खास नहीं है, इसलिए लोग इसे खाने के लिए नहीं रखते. लगभग एक किलो वजन वाली यह मछली दिखने में अजीब लगती है.

खास बात ये है की मछली के ऊपर चार आंखों जैसी डिजाइन बनी हैं, जो इसे और भी अनोखा बनाती हैं. इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आने लगे हैं. पारस ने मछली को अभी भी पानी में ज़िंदा रखा है और उसे खाने के लिए चारा दे रहे हैं. हालांकि, बार-बार छूने से मछली के पंख टूट रहे हैं और चेहरे पर दाग पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें चिंता है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *