आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों को भीड़ से मुक्ति मिले इसके लिए पूर्व मध्य रेल ने नौ जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. ये सभी ट्रेनें विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेंगी और यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा प्रदान करंगी.

इन ट्रेनों में हजरत निजामुद्दीन-पटना एसी सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल (21 सितंबर से 29 नवंबर) रोजाना हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और अगले दिन सुबह पटना पहुंचेगी. वापसी में यह पटना से सुबह रवाना होगी.



वहीं, आनंद विहार-पाटलिपुत्र फेस्टिवल स्पेशल (21 सितंबर से 29 नवंबर) आनंद विहार से रात में रवाना होकर अगले दिन रात में पाटलिपुत्र पहुंचेगी. इसके अलावा नई दिल्ली-हसनपुर रोड फेस्टिवल स्पेशल (एक अक्टूबर से 29 नवंबर) नई दिल्ली से सुबह चलेगी और फिर अगले दिन दोपहर हसनपुर रोड पहुंचेगी.



इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़-पटना फेस्टिवल स्पेशल (25 सितंबर से 27 नवंबर, प्रत्येक गुरुवार) और नई दिल्ली-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल (20 सितंबर से 19 दिसंबर) भी चलेंगी.










































Be First to Comment