बिहार के गयाजी में जमीन दलालों से परेशान होकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली. मृतका विष्णुपद थाना क्षेत्र के नवागढ़ी-देवी स्थान मुहल्ले में रहनेवाले श्यामनंदन प्रसाद की पत्नी निशा नंदन है.

उसने जहर खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. विष्णुपद थाने की पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा कर सौंप दिया.



पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर लौटने के बाद पीड़ित परिजनों ने जमीन माफियाओं के विरुद्ध मां मंगला गौरी मुख्य पथ को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से मां मंगला गौरी मुख्य पथ के आसपास के इलाके में ट्रैफिक को लेकर अफरातफरी मची रही. घंटों जाम लगा रहा.



बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए. इस मामले को लेकर पीड़ित श्यामनंदन प्रसाद के बयान पर विष्णुपद थाने में शहर के ही रहनेवाले दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.


























Be First to Comment