Press "Enter" to skip to content

उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान के फ्लैप ट्रांजिट लाइट जल उठी, आपातकालीन स्थिति में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

पुणे से दिल्ली आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को बीच हवा में तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन स्थिति में वापस लौटना पड़ा। बोइंग 737 विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, उसमें तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके चलते पायलटों ने एहतियातन पुणे एयरपोर्ट लौटने का फैसला किया।

फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया और सभी यात्रियों को बिना किसी परेशानी के विमान से उतार दिया गया। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी तरह का खतरा नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, यह विमान फ्लाइट संख्या एसजी 937 थी, जो एक सितंबर की सुबह पुणे से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसे सुबह 8.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना था। फ्लाइटराडार24 वेबसाइट के अनुसार, उड़ान अपने निर्धारित समय सुबह छह बजे से लगभग 40 मिनट की देरी से रवाना हुई थी।

उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान के फ्लैप ट्रांजिट लाइट जल उठी, जिससे तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला। इसके बाद चालक दल ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत जांच की और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस पुणे एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MAHARASHTRAMore posts in MAHARASHTRA »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *