Press "Enter" to skip to content

राहुल गांधी ने हमेशा सरकार की गलत नीतियों और कारनामों को जनता के सामने रखा

कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पटना में तोड़फोड़ और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पोस्टरों को फाड़े जाने की घटना के विरोध में नवादा जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया.

यह कार्यक्रम नगर थाना के समीप जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह की अध्यक्षता में किया गया. पुतला दहन में पार्टी नेता दिनेश गुर्जर विशेष रूप से मौजूद रहे. संयुक्त बयान में सतीश कुमार और दिनेश गुर्जर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के गुंडों को भेजकर सदाकत आश्रम में तोड़फोड़ करायी है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा भाजपा सरकार की गलत नीतियों और कारनामों को जनता के सामने रखा है, जिससे बौखलाकर भाजपा कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आये.

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नरेश सिंह, उपेंद्र सिंह, एजाज अली मुन्ना, अंजनी कुमार पप्पू, गोरे लाल सिंह, मनीष सिंह, सकलदेव सिंह, गायत्री देवी, मुखिया जी, अखिलेश सिंह, नवीन पासवान, जीतेन्द्र उर्फ जीतू, अरविंद वारसी, मनोज यादव, अजीत, धनंजय, रंजीत कुमार और कृष्ण कुमार प्रभाकर सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *