Press "Enter" to skip to content

सचिन तेंदुलकर ने पत्नी, बेटे और होने वाली बहू के साथ मनाया मां का जन्मदिन

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार, 29 अगस्त को अपने पूरे परिवार के साथ मां का जन्मदिन मनाया. सचिन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मां को केक खिलाते नजर आ रहे हैं. इस फोटो में सचिन की वाइफ अंजली, बेटी सारा और बेटा अर्जुन तेंदुलकर के अलावा होने वाली बहू सानिया चंडोक भी नजर आ रही हैं.

सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया पर 2 फोटो शेयर किए हैं. सचिन की मां केक काटती नजर आ रही हैं. वहीं सचिन और पूरा परिवार खड़ा होकर तालियां बजा रहा है. सचिन मां को केक खिला रहे हैं.

सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर माराठी भाषा के कवि और उपन्यसकार थे. वहीं सचिन की मां रजनी इंश्योरेंस इंटस्ट्री में काम करती थीं. आज उन्होंने अपना जन्मदिन पूरे परिवार के साथ मनाया. सचिन तेंदुलकर ने फोटो के कैप्शन में मराठी भाषा में लिखा है, जिसका हिन्दी में मतलब निकालें तो ये होता है.

‘तुम्हारी कोख से जन्मा, इसीलिए मैं हुआ
तुम आशीर्वाद है, इसलिए मैं आगे बढ़ता रहा
तुम मजबूत हो, इसलिए हम सब मजबूत रहे
जन्मदिन मुबारक हो, मां!’

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई पिछले दिनों हुई थी. सचिन ने भी रेडिट पर इस बात को कंफर्म किया है. हालांकि परिवार के किसी मेंबर्स ने दोनों की सगाई की फोटो अब तक शेयर नहीं किया है. अर्जुन और सानिया की सगाई काफी निजी तरीके से हुई थी, लेकिन अब सानिया सचिन के परिवार के साथ हर फंक्शन में नजर आ रही हैं. पिछले दिनों सारा तेंदुलकर ने अपनी एकेडमी का उद्घाटन किया था. इस मौके पर भी सानिया सचिन के परिवार के साथ नजर आई थीं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from CricketMore posts in Cricket »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MAHARASHTRAMore posts in MAHARASHTRA »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *