Press "Enter" to skip to content

बाढ़ से हाहाकार, हजारों लोग घर छोड़कर करने लगे पलायन

नालंदा जिले के तीन प्रमुख प्रखंडों हिलसा, एकंगरसराय और करायपरसुराय में लोकायन नदी के टूटे तटबंधों की सही समय पर मरम्मत नहीं होने की वजह से स्थिति गंभीर होती जा रही है. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को विस्थापित होना पड़ रहा है. इन प्रखंडों में बाढ़ का कहर जारी है.

हिलसा प्रखंड की छह पंचायतों के गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से बड़ी आबादी प्रभावित हुई है. वहीं, एकंगरसराय की तीन पंचायतें और करायपरसुराय के दस से अधिक गांव पूरी तरह पानी में डूबे हुए हैं. इसमें सबसे चिंताजनक खबर यह है कि यहां करीब छह हजार हेक्टेयर धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है. इसकी वजह से किसानों को लाखों रुपए के नुकसान का सामना करना पड़ा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश थमने के बाद नदी के जलस्तर में चार फीट की गिरावट आई है. हालांकि अभी भी अधिकांश इलाकों में दो फीट तक पानी भरा हुआ है.

हिलसा के मिर्जापुर, कोरावा और चिकसौरा पंचायत के दर्जनों गांवों से पानी धीरे-धीरे निकल रहा है. जबकि निचले इलाके में स्थित घर के अभी भी चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *