Press "Enter" to skip to content

ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया, 18 व 19 अगस्त को परिवर्धित मार्ग से चलाई जाएगी ट्रेन

समस्तीपुर : छपरा से बाराबंकी के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने का कार्य चल रहा है. इसको आगे बढ़ाते हुए गोरखपुर-गोण्डा रेलखण्ड पर स्थित गोविन्दनगर-टिनिच- गौर-बभनान के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमीशन के लिए नान इण्टरलॉक कार्य किए जाने के कारण 18 अगस्त को ब्लाक होगा. फलस्वरूप ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

ट्रेनों का बभनान और गौर स्टेशनों पर अस्थायी रूप से ठहराव नहीं दिया जायेगा. वहीं दरभंगा से 18 अगस्त को खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलायी जायेगी. इसी रूट से मुजफ्फरपुर से 18 एवं 19 अगस्त को खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस सप्तक्रांति एक्सप्रेस, गुवाहाटी से 17 अगस्त को खुलने वाली 15655 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, जयनगर से 18 अगस्त को खुलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस रास्ते चलायी जायेगी.

मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस ट्रेन का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर स्टेशनों पर नहीं होगा. दरभंगा से 18 एवं 19 अगस्त को खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन, बरौनी से 18 एवं 19 अगस्त को खुलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, भागलपुर से 18 अगस्त को खुलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलायी जायेगी.

मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस ट्रेन का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं होगा. काठगोदाम से 18 अगस्त को खुलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, गोमतीनगर से 18 अगस्त को खुलने वाली 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस, आनन्द विहार टर्मिनस से 18 अगस्त को खुलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस- मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस,आनन्द विहार टर्मिनस से 18 अगस्त को खुलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस, अमृतसर से 18 अगस्त को खुलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस चलेगी.

इसी तरह आनन्द विहार टर्मिनस से 18 अगस्त को खुलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी. कटिहार से 18 अगस्त को खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी. अमृतसर से 18 अगस्त को खुलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *