Press "Enter" to skip to content

बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 10 तीर्थ यात्रियों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा यात्री घायल

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में 15 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 10 तीर्थ यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. सभी यात्री बिहार के बताए गए.

हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और आनन-फानन में राहत बचाव कार्य शुरू किया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से बर्धमान मेडिकल कॉलेज और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. 

बताया गया कि बस में 5 बच्चे समेत 45 यात्री सवार थे. गंगासागर से सभी लोग गंगा स्नान कर बस से बिहार वापस लौट रहे थे. इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर फागुपुर के पास एक बस खड़े ट्रक से बस जाकर टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए. जिन 10 यात्रियों की मौत हुई, वे बिहार के बताए जा रहे हैं. मृतकों में 2 महिला और 8 पुरूष शामिल हैं.

हालांकि, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और राहत बचाव कार्य तुरंत ही शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बर्धमान जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. बस को ट्रक से क्रेन की मदद से अलग किया गया और किसी तरह कड़ी मशक्कत कर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया.

वहीं, हादसे को लेकर कहा जा रहा है कि सड़क पर ट्रक का बिना चेतावनी खड़ा होना और बस की तेज रफ्तार इस भीषण दुर्घटना की बड़ी वजह हो सकती है. घटना को लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from WEST BENGALMore posts in WEST BENGAL »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *