Press "Enter" to skip to content

नये छात्रों के नामांकन के लिए अब तीसरी सूची की जायेगी जारी

लनामिवि में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 में नामांकन के लिये आवेदन करने का मौका पांच अगस्त को समाप्त हो गया. इस दौरान कुल 13500 छात्रों ने आवेदन किया है.

इस तरह अब इस सत्र में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की कुल संख्या 198727 हो गयी है. इससे पूर्व आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या 185227 थी. बताया जाता है कि तीसरे चरण के तहत नामांकन आठ से 14 अगस्त तक होगा.

दो चरणों का नामांकन समाप्त हो चुका है. प्रथम चरण के तहत नामांकन के लिए 129999 एवं दूसरे चरण में 24441 छात्रों को कालेज आवंटित किया गया था.

प्रथम चरण में 105624 छात्रों ने नामांकन लिया. जबकि दूसरे चरण में नामांकित छात्रों की संख्या सार्वजनिक नहीं की जा सकी है. आवेदन करने वाले नये छात्रों के नामांकन के लिये अब तीसरी सूची जारी की जायेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *