Press "Enter" to skip to content

भारी वाहन सिर्फ एनएच पर एक लेन पर चलेंगे

दलसिंहसराय : अंतिम सोमवारी को लेकर एसडीओ कार्यालय कक्ष में बैठक हुई. एसडीओ किशन कुमार ने बताया कि अंतिम सोमवारी को समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक को लेकर रविवार को कांवरिया बछवाड़ा के झमटिया से जल लेकर जाते हैं.

दलसिंहसराय के ढेपुरा से डैनी चौक से एसएच 88 के रेलवे ओवरब्रिज होते हुए काली चौक रूट से जायेगी. इस रूट पर रविवार को भारी वाहन सिर्फ एनएच पर एक लेन पर चलेगी. वहीं वाहन से जलाभिषेक को जाने वाले कावंरिया मुसरीघरारी से होते हुए समस्तीपुर जायेंगे. इस दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा.

इन रास्तों पर अतिक्रमण करने वाले वाहन स्वामी, दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. शनिवार की सुबह से वाहनों से अतिक्रमण हटाया जायेगा. वाहन चालकों और वाहन मालिकों से अनुरोध किया गया है कि वे एनएच 28 किनारे व कांवरिया पथ से किनारे से अपने वाहनों को हटा लें. अभियान के दौरान पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया जायेगा.

सेवा समिति को अपनी सेवा स्थलों पर किसी भी प्रकार के संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने का निर्देश दिया गया. कावंरिया की सुविधा और सुरक्षा को लेकर चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. एसडीओ ने कहा कि गश्ती दल पथों पर लगातार गश्त करेंगे. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि स्पीड राइडिंग नशा करने वाले लोगों पर पुलिस की विशेष ध्यान रहेगी.

डीसीएलआर प्रशांत रोमानिया, सीओ नेहा कुमारी, थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम, उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार, बिजली एसडीओ और जेई चंदन कुमार आदि बैठक में उपस्थित थे.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *