बिहार राज्य के गया जिले में कोंच प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों और वरीय शिक्षकों के बीच टैबलेट का वितरण किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार रमण ने की. उन्होंने बताया कि टैबलेट का वितरण अदई, आंती, चबुरा, सलेमपुर और गरारी पंचायतों के संकुल संसाधन केंद्रों के तहत आने वाले विद्यालयों में किया गया है.



ये टैबलेट विकास मद से प्राप्त हैं और उनमें सिम लगाने का निर्देश भी दिया गया है. डॉ रमण ने बताया कि इस तकनीकी सुविधा से विद्यालयों की गतिविधियों की निगरानी जिला और राज्य स्तर तक संभव हो सकेगी.



इसके अलावा, छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया भी डिजिटल हो जाएगी, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी.



























Be First to Comment