Press "Enter" to skip to content

अमृत भारत से नि: शुल्क यात्रा, चाय, नाश्ता, खाना, पानी की व्यवस्था भी

भागलपुर से गोमतीनगर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस से अगर आप शुक्रवार को सफर करते हैं तो यात्रा नि:शुल्क कर सकेंगे. यह ट्रेन अयोध्याधाम भी जाएगी. वहां जाने वाले यात्री इसी ट्रेन से वापस भी लौट सकेंगे. ट्रेन में आने-जाने में एक भी रुपए उद्घाटन के दिन खर्च नहीं होंगे.

ट्रेन में नाश्ता, खाना और चाय व पानी की भी व्यवस्था होगी. स्मारिका टिकट लेकर आप इस यात्रा का आनंद ले सकते हैं. पहले यह निर्णय लिया गया था कि स्लीपर कोच में टिकट लगेगा. फिर बाद में इस फैसले को बदल दिया गया. जिसके तहत तय किया गया पूरी ट्रेन की बोगी में यात्रियों को कोई टिकट नहीं लगेगा.

इस ट्रेन से 18 जुलाई को सफर करने वाले यात्रियों को मालदा डिवीजन की ओर से एक स्मारिका दी जायेगी. इसे वह साथ रखेंगे. भागलपुर से गोमतीनगर जाने वाली इस ट्रेन से रामलला के मंदिर जानेवाले यात्री अयोध्याधाम जंक्शन पर उतर जायेंगे.

ट्रेन में टीटीइ, यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी की टीम भी तैनात रहेगी. यह अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन मालदा से खुलेगी व भागलपुर होते हुए गोमतीनगर जायेगी. ट्रेन सप्ताहिक होगी व हर गुरुवार को मालदा से खुलेगी.

हालांकि, अभी तक ट्रेन का नंबर जारी नहीं हुआ है. इसका नंबर भी एक से दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा. मालदा से हर गुरुवार को खुलने वाली यह ट्रेन न्यू फरक्का, बड़हरवा, साहेबगंज, कहलगांव भागलपुर स्टेशन रुकते हुए गोमतीनगर जायेगी. ट्रेन में पेंट्रीकार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *