Press "Enter" to skip to content

मॉनसून में रेलवे यात्रियों की सुविधा पर विशेष जोर

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागाध्यक्षों, पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने मॉनसून के दौरान रेलवे परिचालन पर विशेष निगरानी और यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिये.

जीएम ने कहा कि मॉनसून के समय रेलवे ट्रैक पर पानी भरने, पेड़ों के गिरने तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण परिचालन पर असर पड़ सकता है। इसलिए रेलवे अधिकारी हर दिन नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं और आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. महाप्रबंधक ने समपार फाटकों पर लगने वाले जाम की समस्या पर भी चर्चा की और इसके समाधान के लिए मंडल रेल प्रबंधकों और मुख्य सुरक्षा आयुक्त को आवश्यक निर्देश दिये.

बैठक के दौरान संरक्षा, सुरक्षा और ट्रेनों के समय पालन पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. इसके अतिरिक्त, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा नन-पीआरएस आय बढ़ाने के लिए किए जाने वाले उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया.

मंडल रेल प्रबंधकों द्वारा उठाये गये विभिन्न बिंदुओं पर भी गहन चर्चा की गयी, ताकि रेलवे परिचालन मानसून के दौरान सुचारु रूप से चलता रहे और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *