Press "Enter" to skip to content

आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अरबों की सौगात देने बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 30 मई को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. वह सासाराम के विक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही वह बिहार को अरबों की सौगात देंगे.

इनमें से मुख्य रूप से पटना का नया टर्मिनल का उद्धाटन और पटना-सासाराम फोरलेन का शिलान्यास शामिल है. इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए दी है.

राजधानी पटना का जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन यात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है. इसे बनाने में करीब 1216 करोड़ रुपये की लागत आई है. टर्मिनल की दीवारों को मधुबनी पेंटिंग और अन्य तरह की पेंटिंग से सजाया गया है.

बिहार के लोगों का सफर आरामदायक और किफायती बनाने के लिए सरकार लगातार कई बड़े कदम उठा रही है. इसी के तहत बिहार की राजधानी पटना से सासाराम के बीच केंद्र और राज्य सरकार 3700 करोड़ की लागत से 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे बनवा रही है.

इससे इन शहरों के बीच में रहने वाले लोगों को सफर बेहद आरामदायक हो जाएगा. फिलहाल इन दो शहरों के बीच सफर करने में करीब 4 घंटे का समय लगता है जो सड़क के बनने के बाद महज डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *