Press "Enter" to skip to content

चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, फिर लांघी सीमा

पाकिस्तान ने फिर नापाक हरकत की। पहलगाम आतंकी हमले के बाद 12वीं बार सीमा लांघी। भारत की चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान नहीं मान रहा है। लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर हर दिन गोलीबारी कर रहा है।

5 मई की रात पाकिस्तानी सेना ने 12वीं बार संघर्षविराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया। PAK ने राजौरी, पुंछ, बारामुल्ला, कुपवाड़ा, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने करारा पलटवार किया।

भारत ने PAK सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए धांय-धांय गोलियां चलाईं। जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान दहशत में है। भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहा पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है। पाकिस्तान ने 24 और 25 को रात को संघर्षविराम का उल्लंघन कर LOC पर गोलीबारी की थी।

इसके बाद 26, 27, 28, 29, 30 अप्रैल के बाद एक, 2, 3 और 4 मई को सीजफायर तोड़ा। सोमवार रात (5 मई) की रात पाक सेना ने सीजफायर तोड़ते हुए 8 जगहों पर फायरिंग की।

पाकिस्तान बार-बार LOC पर गोलीबारी कर रहा है। पाक की हरकत से परेशान होकर भारत मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशक ने पाकिस्तान मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशक से बुधवार (30 अप्रैल) को हॉटलाइन पर बात की थी।

भारत ने चेतावनी देते हुए पाक से कहा था कि नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन न करें। चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान नहीं माना। पाकिस्तान ने 10वीं बार सीजफायर तोड़ा। पाकिस्तान के बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन करने से भारतीय सेना सक्रिय है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PakistanMore posts in Pakistan »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *