Press "Enter" to skip to content

बीपीएससी टीआरई-3 के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना में बीपीएससी टीआरई-3 के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, बीपीएससी टीआरई-3 के कैंडिडेट्स सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे थे. लेकिन, इस दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया. अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. कई कैंडिडेट्स घायल भी हो गए हैं.

बीपीएससी टीआरई-3 के अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग पिछले कई महीने से कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर एक बार फिर सभी अभ्यर्थी सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे थे.

अभ्यर्थियों की मांग है कि, सरकार की ओर से या तो रिजल्ट जारी किया जाए या फिर फांसी दे दी जाए. कैंडिडेट्स अपनी मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया.

इससे पहले 24 मार्च को भी अभ्यर्थियों की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया था. शिक्षा मंत्री जब वहां पहुंचे तो कैंडिडेट्स ने उन्हें घेर लिया था और सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किए जाने की मांग पर अड़ गए थे.

लेकिन, किसी तरह पुलिसकर्मियों ने शिक्षा मंत्री को सुरक्षित वहां से निकाला. जिसके बाद अब तक रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण एक बार फिर से वे सभी अभ्यर्थी सड़क पर उतरे और मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *