Press "Enter" to skip to content

सरकार दे रही बड़ा तोहफा, मिलेगी सुविधाएं

बिहार के खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. आज खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा मिलने वाले हैं, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं. खास बात यह है कि, यह तोहफा कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देने वाले हैं.

सीएम नीतीश राजगीर में राजगीर खेल अकादमी-सह-खेल विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे. यह कदम ऐतिहासिक माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि, यह परियोजना बिहार के खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा.

राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. जानकारी के मुताबिक, आज का समारोह बेहद खास होने वाला है और इसमें बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, इंडोर हॉल संख्या-2, हॉकी प्रैक्टिस टर्फ के साथ-साथ कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया जाएगा.

खास बात यह भी है कि, इन सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है. इससे प्रशिक्षण में काफी काफी ज्यादा सहूलियत मिलेगी.

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रवीन्द्रन शंकरन की माने तो, बिहार के खिलाड़ियों को इन नई-नई सुविधाओं से अपनी प्रतिभा को और भी निखारने का मौका मिलेगा.

उन्हें अब उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे न केवल प्रशिक्षण की लागत कम होगी, बल्कि अधिक युवाओं को खेल की ओर आकर्षित किया जा सकेगा.

राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के साथ-साथ समारोह को लेकर तैयारी पूरजोर तरीके से की गई है. इस दौरान सीएम नीतीश के साथ कई अन्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

Share This Article
More from ATHLETICSMore posts in ATHLETICS »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *