Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: सेंट जेवियर जूनियर/सीनियर स्कूल में पांच दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर जिले के गौशाला रोड स्थित सेंट जेवियर जूनियर/सीनियर स्कूल के प्रांगण में पांच दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां प्रतियोगिता की शुरुआत मैराथन दौड़ के साथ हुई।

इस प्रतियोगिता में चॉकलेट रेस, प्लेट रेस, रेडी फॉर स्कूल, कलेक्ट द ऑब्जेक्ट्स,  50 मीटर रेस, सैक रेस, स्पून एंड मार्बल रेस, एवं कबड्डी जैसे ने खेलों का प्रदर्शन छात्राओं के द्वारा किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन एवं मनोरंजन प्रदर्शन दिए।

इस अवसर पर प्राचार्या आशा किरण सिंह के द्वारा छात्राओं को जीवन में खेलकूद की अहमियत के संबंध में जानकारी दी। साथ ही, प्राचार्या ने बताया कि 16 मार्च को प्रतियोगिता के दूसरे दिन और भी अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा।मौके पर विद्यालय की सचिव प्रियंका चंद्रा, निदेशक अमिताभ चंद्रा, संयुक्त निदेशक अमोद कुमार दत्त,  शाखा प्रभारी मार्शल दत्त,  दीपक चंद्र सिन्हा, मधुसूदन सिंह एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

प्रतियोगिता में अंक तालिका:- 

  • प्रथम स्थान- रेड हाउस- 56 अंक
  • द्वितीय स्थान- ग्रीन हाउस- 33 अंक
  • तृतीय स्थान- येलो हाउस- 30 अंक
  • चतुर्थ स्थान- ब्लू हाउस- 21 अंक

संपन्न हुए खेलों की सूचि:- 

  • मैराथन दौड़- कक्षा षष्टम से द्वादश तक के छात्र-छात्राओं के द्वारा
  • कबड्डी- कक्षा नवम से द्वादश तक के छात्र-छात्राओं के द्वारा
  • 50 मीटर रेस, सैक रेस, एवं स्पून एंड मार्बल रेस- कक्षा प्रथम से तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के द्वारा
  • चॉकलेट रेस, फ्लैट रेस, रेडी फॉर स्कूल, कलेक्ट द ऑब्जेक्ट-  कक्षा नर्सरी से यू.के.जी तक के छात्र-छात्राओं के द्वारा

 

 

 

Share This Article
More from ATHLETICSMore posts in ATHLETICS »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *