Press "Enter" to skip to content

हवाई यात्रा करनी है तो जान लीजिए नई व्यवस्था

पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल बिल्डिंग में दो प्रवेश और एक निकास द्वार होंगे। एयरपोर्ट पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव को लेकर हुई बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए कई फैसले लिये गये हैं।

बैठक में तय हुआ है कि पटना हवाई अड्डे का टर्मिनल बिल्डिंग चालू होने के बाद एयरपोर्ट पर प्रवेश के लिए दो और निकास के लिए एक द्वार होंगे। इस कारण पटना हवाई अड्डे का चौराहा बंद कर दिया जाएगा।

बताया गया कि वर्तमान के एयरपोर्ट गोलंबर को नहीं हटाया जाता है तो हमेशा जाम जैसी स्थिति बनी रहेगी। बैठक में तय हुआ कि पीर अली खान मार्ग से जुड़े आईएएस भवन और वर्तमान एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार के समीप नेहरू पथ के तर्ज पर डबल यू-टर्न बनेगा। व्यवस्था में बदलाव करने को लेकर पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया।

नेहरू पथ होते हुए शेखपुरा मोड़ की तरफ से पीर अली खान मार्ग होते हुए लोग सीधे चितकोहरा गोलंबर को चले जाएंगे। शेखपुरा मोड़ से एयरपोर्ट जानेवाले लोग आईएएस भवन के पास यू-टर्न से घूम कर एयरपोर्ट जाएंगे।

चितकोहरा गोलंबर की तरफ से आनेवाले लोग सीधे एयरपोर्ट जा सकेंगे या शेखपुरा मोड़ से होते हुए नेहरू पथ और बीएएसयू में बने सड़क का इस्तेमाल कर पटना हवाई अड्डा थाना होते हुए परिवहन कार्यालय मार्ग में चले जाएंगे।

इस मार्ग का उपयोग एयरपोर्ट से निकलनेवाले लोग भी करेंगे। इसके अलावा चितकोहरा गोलंबर की तरफ से आनेवाले लोगों के लिए आईएएस भवन के समीप भी यू-टर्न की सुविधा होगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *