Press "Enter" to skip to content

बढ़ेगा पारा, ढाएगा सितम

बिहार में मौसम करवट बदल रहा है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में भी 1 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

दिल्ली एनसीआर में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह दिल्ली का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *