ब्रिटिश सरकार ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उनके सिनेमा जगत और समाज में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया है। अभिनेता को मिला यह सम्मान भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है।

ब्रिटिश सरकार ने अभिनेता को संसद में सम्मानित किया। इसके साथ ही चिरंजीवी ब्रिटिश संसद में यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं। उन्हें यह सम्मान ब्राइड इंडिया नाम के एक संगठन ने दिया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।




Be First to Comment