उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज किसी फिल्मी थ्रिलर की तरह बदल रहा है। जहां एक तरफ लोग खिली हुई धूप में ठंड से राहत तलाश रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ आसमान में मंडराते काले बादल एक बार फिर आसमानी आफत का संकेत दे रहे हैं।


शनिवार की शांति केवल एक बड़े तूफान से पहले की खामोशी साबित हो सकती है क्योंकि गणतंत्र दिवस के जश्न पर बादलों का साया मंडरा रहा है।


गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम फिर से पलटी मार सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 26 जनवरी से सक्रिय हो रहा है।


इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। इस बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पारे में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है जिससे ठंड का एक नया दौर शुरू होगा।


























Be First to Comment