Press "Enter" to skip to content

वे-ब्रिज का वार्षिक रखरखाव अनुबंध व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश

ग्रामीण विकास-सह-परिवहन विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने गोपालगंज के जलालपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया।

यहां प्रवेश शुल्क के लिए आवंटित कियोस्क की स्थिति जीर्ण-शीर्ण पाए जाने पर चिंता व्यक्त की। जांच में पता चला कि यहां वे-ब्रिज (धर्मकांटा) पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है।

पदाधिकारियों ने मंत्री को बताया कि कियोस्क मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग का है। इस पर परिवहन विभाग के मंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों से संपर्क साध कियोस्क को जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला स्तर पर बनाए गए गोपालगंज के बलथरी/जलालपुर, पूर्णिया के दालकोला, नवादा के रजौली, गया के डोभी, पटना के फतुहा, पटना शहर के ट्रांसपोर्टनगर व पटना के बिहटा (परेव) वे-ब्रिज का वार्षिक रखरखाव अनुबंध व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

मौके पर उपस्थित प्रवर्त्तन अवर निरीक्षक ने मंत्री को बताया कि जलालपुर वे-ब्रिज के खराब होने की स्थिति में निकट के धर्मकांटा पर वाहनों की जांच कराई जा रही है। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे-ब्रिज निरंतर चालू रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *