बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह से जारी है. इस चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद स्थिति नियंत्रित रहे इसको लेकर पुलिस की तरफ से सावधानी बरती जा रही है. पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है.

चुनावी रिजल्ट के बाद उत्पन्न संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश एवं नेपाल से सटे उत्तरी क्षेत्र के सभी चेकपोस्टों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. सीमावर्ती क्षेत्रों में आने–जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि किसी भी प्रकार की नकारात्मक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

पुलिस कंट्रोल रूम, बगहा में स्थापित सीसीटीवी सिस्टम के माध्यम से पूरे शहर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. अधिकारी रियल-टाइम निगरानी रखकर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रहे.

































Be First to Comment