मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही द्वारा प्रो निभा सिंह को मानविकी संकाय की संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो रहमत जहां 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गयीं थीं, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया था.

कुलसचिव प्रो वीके मंगलम द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने प्रो निभा सिंह को उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

प्रो निभा सिंह अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष रहीं हैं व वर्तमान में मानविकी संकाय के अंतर्गत अंग्रेजी विभाग में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं. कुलपति प्रो एसपी शाही ने कुलसचिव व कुलानुशासक की मौजूदगी में प्रो निभा सिंह को संकायाध्यक्ष नियुक्त होने की अधिसूचना पत्र सौंपा.



























Be First to Comment